Monday, July 12, 2010

देश मे डेवेलपमेंट

देश मे डेवेलपमेंट हो रहा है!!
अमीरो का काम अर्जेंट हो रहा है!!
ग़रीब बेचारा साइलेंट हो रहा है!!
देश को बेचने का अग्रिमेंट हो रहा है!!!!

चमचा अपनी जगह परमानेंट हो रहा है!!
ईमानदार बेचारा सस्पेंड हो रहा है!!
कार्यालय भी रॉस्टूरेंट हो रहा है!!

बच्चा बाप से इंटेलिजेंट हो रहा है!
घर-घर मे पार्लियामेंट हो रहा है!!

रिशवत से काम हेंड-टू-हेंड हो रहा है
नेता सभा समाप्त कर प्रेज़ेंट हो रहा है!!
देखो हमारे देश मे डेवेलपमेंट हो रहा है!!!


Rgds,
Rajender Chauhan
http://rajenderblog.blogspot.com

Friday, June 4, 2010

तेरी याद

दुल्हनो के माथे पर लगी बिंदिया अच्छी लगी,
फूलो पर बैठी हुई, तितलिया अच्छी लगी,
जब से हम गिनने लगे, इन पर तेरे आने के दिन,
बस उसी पल से हमे ये उंगलियाँ अच्छी लगी!!!!!!