Showing posts with label yarana. Show all posts
Showing posts with label yarana. Show all posts

Monday, March 28, 2011

F.R.I.E.N.D.S

खुशी भी दोस्तो से है, गम भी दोस्तो से है,
तकरार भी दोस्तो से है, प्यार भी दोस्तो से है,

रुठना भी दोस्तो से है, मनाना भी दोस्तो से है,
बात भी दोस्तो से है, मिसाल भी दोस्तो से है,

नशा भी दोस्तो से है, शाम भी दोस्तो से है,

जिन्दगी की शुरुआत भी दोस्तो से है, जिन्दगी मे मुलाकात भी दोस्तो से है,
मौहब्बत भी दोस्तो से है, इनायत भी दोस्तो से है,
काम भी दोस्तो से है, नाम भी दोस्तो से है, ख्याल भी दोस्तो से है,

अरमान भी दोस्तो से है, ख्वाब भी दोस्तो से है,
माहौल भी दोस्तो से है, यादे भी दोस्तो से है,

मुलाकाते भी दोस्तो से है, सपने भी दोस्तो से है,
 अपने भी दोस्तो से है, या यूं कहो यारो, अपनी तो दुनिया ही दोस्तो से है.

Friday, March 5, 2010

दोस्ती

फूलों सी नाजुक चीज है दोस्ती,
सुर्ख गुलाब की महक है दोस्ती,
सदा हँसने हँसाने वाला पल है दोस्ती,
दुखों के सागर में एक कश्ती है दोस्ती,

काँटों के दामन में महकता फूल है दोस्ती,
जिंदगी भर साथ निभाने वाला रिश्ता है दोस्ती ,
रिश्तों की नाजुकता समझाती है दोस्ती,
रिश्तों में विश्वास दिलाती है दोस्ती,

तन्हाई में सहारा है दोस्ती,
मझधार में किनारा है दोस्ती,
जिंदगी भर जीवन में महकती है दोस्ती,
किसी-किसी के नसीब में आती है दोस्ती,

हर खुशी हर गम का सहारा है दोस्ती,
हर आँख में बसने वाला नजारा है दोस्ती,
कमी है इस जमीं पर पूजने वालों की, वरना इस जमीं पर "खुदा" है दोस्ती.....

Regards,
Rajender Chauhan
http://rajenderblog.blogspot.com